फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Run recovery campaign against top ten defaulters of Tehsil

Varanasi News: तहसील के टॉपटेन बकायेदारों के खिलाफ चलाएं वसूली अभियान

Sat, 17 Jun 2023 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Run recovery campaign against top ten defaulters of Tehsil
तहसील के टॉपटेन बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाएं। आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, खनन विभाग चेक लिस्ट बनाकर प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि ट्रकों की ओवरलोड निरंतर चेक की जाए और ओवरलोड वाहनों का चालान किया जाए। यह कहना है जिलाधिकारी एस राजलिंगम का। वह शुक्रवार को राइफल क्लब सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने लक्ष्य के मुताबिक वसूली नहीं होने पर नाराजगी जताई और राजस्व अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशैली से साफ है कि अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण की भी सलाह दी। जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग, स्टांप शुल्क व विद्युत विभाग के राजस्व में प्रगति लाने के लिए कहा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी को पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी करने को कहा। खनन में लक्ष्य के मुताबिक राजस्व वसूली के लिए खनन अधिकारी क्षेत्र में जांच के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed