फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rudraksh will be illuminated by the light of Lord Bhaskar

भगवान भास्कर के ओज से प्रकाशित होगा रुद्राक्ष

Thu, 03 Jun 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rudraksh will be illuminated by the light of Lord Bhaskar
पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रदेश का सबसे हाईटेक कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष तैयार हो गया है। भोले की नगरी काशी में जापान के सहयोग से 186 करोड़ की लागत से बना सेंटर भगवान भास्कर की ओज से प्रकाशित होगा। इसके लिए 110 किलो वाट का सौर ऊर्जा पैनल लगाया गया है। यह बिजली न केवल निशुल्क होगी, बल्कि प्रदूषण मुक्त भी होगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा को विद्युत में परिवर्तित करने के लिए सोलर पैनलों का उपयोग किया गया है। जिसमे फोटोवोल्टिक सेल लगे हैं और ये सेल सोलर पैनल पर पड़ने वाली धूप को विद्युत में परिवर्तित कर देंगे। इसके अलावा बैकअप में ढाई ढाई सौ किलोवाट के जनरेटर सेट रखे गए। ढाई सौ किलो वाट का बिजली कनेक्शन भी लिया गया है।
विज्ञापन

सेंटर को शिवलिंग का आकार दिया गया है। इसके अलावा सेंटर के बाहरी हिस्से में एल्युमिनियम के 108 बड़े पंचमुखी रुद्राक्ष लगाए गए हैं, जो रात के अंधेरे में एलईडी की लाइट की चमक में सुंदरता को चार चांद लगाएंगे। इस कन्वेंशन सेंटर में 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कन्वेंशन सेंटर में लोगों के बैठने के लिए लगे चेयर भी वियतनाम से मंगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी पूरे कन्वेंशन सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा कन्वेंशन सेंटर को वातानुकूलित रखने के लिए इटली से मंगाए उपकरण को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े हाल के अलावा 2 छोटे कांफ्रेंस रूम भी हैं। इसके अलावा बेसमेंट में 120 गाड़ियों के पार्किंग की भी सुविधा भी है। दिव्यांगों के लिए भी इस सेंटर के मुख्य दरवाजे पर व्हीलचेयर का इंतजाम होगा। जापान की मियावाकी तकनीक से एक छोटा सा पार्क विकसित किया जा रहा है। इस कन्वेंशन सेंटर में देसी के साथ विदेशी सैलानी संगीत, नाटक और प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed