हाफ कंट्री रेस में जमकर हुई तोड़फोड़ और हंगामा, सपा नेता को दौड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ क्षेत्र में 'हाफ कंट्री रेस' के आयोजन में सुबह जमकर हंगामा हुआ और भगदड़ मच गई। इस रेस में शामिल होने आए युवाओं ने जमकर तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी भी की।
तोड़फोड़ में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही कुर्सियां भी तोड़ दीं। रविवार को काशी कृषक इंटर कालेज मैदान से रिंग रोड तक हाफ कंट्री रेस कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसके बाद अन्य आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाना था।
इस दौरान आए हुए युवाओं ने सपा नेता रमाकांत यादव सहित अन्य मुख्य अतिथियों को दौड़ा लिया तो सपा नेताओं के बीच भी भगदड़ मच गई। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आना था लेकिन उनका दौरा रद्द होने के बाद पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव को कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई। आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव भी पहुंचे थे तो युवाओं ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
युवाओं के बीच चर्चा रही कि अखिलेश यादव के न आने और आयोजन में कई खामियों को लेकर युवाओं में काफी रोष रहा, जिसके बाद अफरा-तफरी शुरू हुई और आक्रोशित युवाओं ने मौके पर कुर्सियां तोड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।