फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus again in BHU Demonstration of angry students due to non-receipt of admit card

बीएचयू में फिर बवाल: प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा फॉर्म पोर्टल बंद होने से परेशान

Thu, 17 Nov 2022 02:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Nov 2022 02:23 PM IST
सार

बीएचयू में कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख कार्यालय पहुंचे छात्रों ने बताया कि बिना किसी कारण के परीक्षा फॉर्म पोर्टल बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द फॉर्म भरने का पोर्टल खोला जाए और प्रवेश पत्र भी जारी किया जाए।

विज्ञापन
Ruckus again in BHU Demonstration of angry students due to non-receipt of admit card
बीएचयू में प्रवेश पत्र न मिलने से नाराज छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षा फार्म पोर्टल बंद होने, प्रवेश पत्र न मिलने के विरोध में गुरुवार को कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्रों ने संकाय प्रमुख कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द परीक्षा फॉर्म भरने का पोर्टल खोले जाने और सभी छात्र छात्राओं को छठे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

दोपहर में कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख कार्यालय पहुंचे छात्रों ने बताया कि बिना किसी कारण के परीक्षा फॉर्म पोर्टल बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द फॉर्म भरने का पोर्टल खोला जाए और प्रवेश पत्र भी जारी किया जाए। मौके पर पहुंची सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रमुख प्रो.बिंदा परांजपे ने छात्रों को बताया कि
विज्ञापन

परीक्षा नियंता कार्यालय में उनकी मांगों पर कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सबका पोर्टल खुल जायेगा। और आश्वासन दिया की किसी भी छात्र/छात्रा को परीक्षा में बैठने से नही रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed