फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTI activist shot dead in mau

मऊ में बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या

Wed, 16 Jan 2019 09:57 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 16 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
RTI activist shot dead in mau
बाल गोविंद सिंह - फोटो : amar ujala
फर्जी दस्तावेज पर पुलिस में भर्ती की शिकायत करने पर मऊ जिले में बुधवार की सुबह आठ बजे बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में तीन नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


सराय लखंसी थाने के बढुआ गोदाम गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह (45) गांव बचाओ मोर्चा के महासचिव थे। उन्होंने प्रधान पति शैलेंद्र के भाई संजय यादव पर फर्जी दस्तावेज से पुलिस में भर्ती होने का आरोप लगाया था और आरटीआई के जरिए दस्तावेज निकलवाकर एसपी को सौंपा था। इसको लेकर उन्हें शनिवार को धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आठ बजे बाल गोविंद गांव की चट्टी पर चाय पीने आए थे। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उनको घेरकर फायरिंग कर दी। एक गोली हाथ में लगी तो बाल गोविंद भागे, लेकिन गांव के करीब पहुंचकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पीछा करते पहुंचे दो बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी और असलहा लहराते गाजीपुर की तरफ भाग गए। सूचना पर एसपी सुरेंद्र बहादुर पहुंचे। पत्नी शीला सिंह की तहरीर पर प्रधान पति शैलेंद्र यादव, गुड्डू यादव और लालू यादव के अलावा छह अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि बाल गोविंद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। कार्रवाई कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए तीन टीमें लगाई गई है। अपराधियों की शिनाख्त करने के बाद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

बाजार के कैमरे हो सकते हैं मुफीद

जिस स्थान पर आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की गई और हत्यारोपी खड़े थे, वहां पर यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा है, इसमें कैमरा लगा है। इसके अलावा बाजार निवासी यमुना गुप्ता के घर पर सीसी टीवी कैमरा लगा है। तीसरा कैमरा मृत आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद के घर  पर लगा है।

यदि पुलिस तीनों कैमरों की रिकार्डिंग को खंघाले तो उसे सफलता मिल सकती है। बाल गोविंद के घर पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि सीसी टीवी की रिकार्डिंग को देखने से पता चल रहा है कि बीते दो दिनों से बाल गोविंद के घर पर नजर रखी जा रही थी। क्योंकि एक संदिग्ध चेहरा बार बार वहां आते जाते दिख रहा है। लेकिन वह हेलमेट लगाया है। इसके चलते चेहरा नहीं दिखा।

उधर, बढ़ुआ गोदाम बाजार में पुलिस बूथ बनाया गया है, जो घटनास्थल से सौ मीटर दूर सड़क के दूसरे छोर पर मौजूद है। सुबह हो या फिर शाम हमेशा यहां भीड़ लगी रहती है। जिस समय हत्या की घटना हुई, उस समय सिपाहियों की ड्युटी तो लगी थी, लेकिन वो बूथ में मौजूद नहीं थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed