फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS Five lakh extortion sought from businessman in Varanasi Threatening to killed if not paid money within seven days

पांच लाख दो नहीं तो होगा बुरा अंजाम: वाराणसी में व्यापारी से मांगी गई रंगदारी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 27 Mar 2022 03:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 03:28 PM IST
सार

वाराणसी के पहाड़िया निवासी व्यापारी अविनाश यादव से अज्ञात बदमाशों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। सात दिन के अंदर नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन
RS Five lakh extortion sought from businessman in Varanasi Threatening to killed if not paid money within seven days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के पहाड़िया निवासी एक व्यापारी से बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। धमकी से सहमे व्यापारी ने सारनाथ थाने में रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस की एक टीम मामले की तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन


सारनाथ थाना अंतर्गत पहड़िया के आनंद पुरी कालोनी निवासी अविनाश यादव का पेंट सहित अन्य कारोबार है। अविनाश के अनुसार 21 मार्च की रात आठ बजे नगर निगम सारनाथ के सामने चाय की दुकान पर वह खड़ा था। इसी दौरान काले रंग की बुलेट पर सवार नकाबपोश दो युवक नजदीक आए और धमकी दी कि पांच लाख रुपये रंगदारी नहीं दिये तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

विज्ञापन

पप्पू भैया पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लोगे तो होगा बुरा अंजाम 

तुम्हारे पास एक सप्ताह का मौका है। पीड़ित अविनाश के अनुसार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी कि पप्पू भैया पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लोगे तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 17 मार्च की रात 10 बजे भी धमकी भरा फोन आया था और पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। इसकी कॉल रिकार्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed