फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rs 2 crore released for renovation of 15 schools

15 विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये जारी

Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rs 2 crore released for renovation of 15 schools
जिले के परिषदीय स्कूल जल्द ही नए रूप रंग में नजर आएंगे। बीएसए ने विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इससे प्राथमिकता के आधार पर जिले के 15 विद्यालयों में जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, विद्यालयों का रंग रोगन व अन्य सुविधाएं व्यवस्थित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के 15 विद्यालयों में पुर्ननिर्माण कार्य कराए जाएंगे, वहीं तीन अन्य विद्यालयों में वृहद मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जिसमें कंपोजिट विद्यालय सारनाथ के लिए दो लाख 38 हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवनाथपुर के लिए एक लाख 16 हजार व कंपोजिट विद्यालय वरनी के लिए एक लाख 65 हजार की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण
प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर, प्राथमिक विद्यालय गजेपुर, प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर, कंपोजिट विद्यालय बरेमा, प्राथमिक विद्यालय अहिरानी, प्राथमिक विद्यालय सोनपुरवा, प्राथमिक विद्यालय नोनियापुर, प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर, प्राथमिक विद्यालय देवचंदपुर, प्राथमिक विद्यालय मगरहुआ, प्राथमिक विद्यालय खुलासपुर, प्राथमिक विद्यालय कठरवां, प्राथमिक विद्यालय शिवपुर, प्राथमिक विद्यालय मुंगवार, प्राथमिक विद्यालय नारिया का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 तक जिले के सभी विद्यालयों का कायाकल्प करने का निर्देश है। इसके तहत 15 विद्यालयों के लिए दो करोड़ की धनराशि जारी की गई है। तीन विद्यालयों के मरम्मत कार्य के लिए भी राशि जारी की गई है।
- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed