{"_id":"5c38dd8ebdec22731a6ba74e","slug":"rpf-recovered-tortoise-in-varanasi-and-smuggler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कुंभ एक्सप्रेस से 260 कछुए बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कुंभ एक्सप्रेस से 260 कछुए बरामद, चार गिरफ्तार
Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
बरामद कछुए
- फोटो : amar ujala
निहालगढ़ (अमेठी) से हावड़ा (कोलकाता) तस्करी कर ले जाए जा रहे 260 कछुओं को कुंभ एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान वाराणसी में आरपीएफ एस्कार्ट ने बरामद किया। इनके साथ चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद कछुओं को सारनाथ स्थित कछुआ प्रजनन केंद्र को सौंप दिया गया है।
कुंभ एक्सप्रेस में एस्कार्ट कर रहे आरपीएफ जवानों को सूचना मिली कि एस-3 बोगी में कुछ संदिग्ध लोग सफर कर रहे हैं। आरपीएफ जवानों ने जब तलाशी ली तो छह बोरों में कछुए भरकर रखे गए थे। इसके साथ चार तस्करों को पकड़ा गया। आरपीएफ जवान सभी तस्करों को कैंट रेलवे स्टेशन ले आए। इन्हें जीआरपी को सौंप दिया गया।
चारों तस्कर अच्छपाल, नकछेर, लल्ला और आशा अमेठी जिले के पालपुर, जगदीशपुर के रहने वाले हैं। बोरों में 260 कछुए मिले। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि कछुओं को निहालगढ़ से हावड़ा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जीआरपी सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आगे की विधिक कार्रवाई होगी। सभी कछुओं को सारनाथ स्थित कछुआ प्रजनन केंद्र भेज दिया गया है।