फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route Diversion in Varanasi on Lolark Shashthi Six roads will be no vehicle zone for 36 hours

Route Diversion in Varanasi: लोलार्क षष्ठी पर 36 घंटे तक छह सड़कें रहेंगी नो व्हीकल जोन, पढ़ें- पूरा प्लान

Tue, 26 Aug 2025 12:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में लोलार्क कुंड स्नान पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए छह सड़कों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Route Diversion in Varanasi on Lolark Shashthi Six roads will be no vehicle zone for 36 hours
लोलार्क कुंड का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोलार्क कुंड स्नान पर्व को देखते हुए लोलार्क कुंड की ओर आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी। इसके तहत छह सड़कों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी व इसकी जानकारी पर्चों, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। 

विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए चौराहों, संवेदनशील स्थानों व पार्किंग स्थलों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के तहत अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था व मुख्यालय) शिवहरी मीना ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी, ट्रैफिक पुलिस, महिला पुलिस कर्मी व सादे कपड़ों में खुफ़िया पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे एवं कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। लोलार्क कुंड व आसपास के मार्गों पर बैरिकेडिंग, अतिक्रमण रोकने, सफ़ाई व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, यातायात व पार्किंग प्रबंध, सीसी कैमरे, ड्रोन निगरानी की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं व आपातकालीन दलों की तैनाती जैसी तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना ने बताया कि लोलार्क कुंड व आसपास के मार्गों पर मज़बूत बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ते, गोताखोर, जल पुलिस व फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। सुरक्षा दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। 

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश व निकास मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए जाएंगे। कुंड क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की स्थिति में रूट डायवर्जन एवं स्टेप बाय स्टेप एंट्री की व्यवस्था लागू की जाएगी। श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) एवं सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। 

महिलाओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी, चेंजिंग रूम व प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। गुमशुदा बच्चों, व्यक्तियों की तलाश के लिए हेल्प डेस्क, गुमशुदगी काउंटर व अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, यातायात अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी. आदि रहे।

इसे भी पढ़ें; पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर: काशी में 24 घंटे में 81 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर, 10 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed