फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion due to works start again after varanasi bridge collapse

बनारसः निर्माणाधीन चौकाघाट पुल के पिलर पर रखी जाएंगी बीम, आज और कल यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 07 Aug 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Route diversion due to works start again after varanasi bridge collapse
बीम
बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड के बीच निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के पिलर नंबर 50 से 52 पर बीम रखे जाने का काम मंगलवार और बुधवार को किया जाएगा। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को सुबह सात से नौ बजे तक व दोपहर दो से पांच बजे तक और बुधवार को सुबह सात से नौ बजे तक, दोपहर एक बजे से पांच बजे तक व रात नौ बजे से 11 बजे तक कैंट रेलवे स्टेशन से रोडवेज के बीच आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान लहरतारा की ओर से आने वाले वाहन धर्मशाला, इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया होते हुए अंधरापुल और चौकाघाट की तरफ  जा सकेंगे। वहीं, चौकाघाट, अंधरापुल की ओर से आने वाले वाहन मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन, धर्मशाला होकर लहरतारा की तरफ  जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकाघाट, अंधरापुल की ओर से होकर आने वाली रोडवेज की बसें पहले की तरह कैंट रोडवेज बस स्टैंड तक ही जा सकेंगी। एसपी ट्रैफिक ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन के अनुसार ही वाहन लेकर आएं और जाएं।

काम तेज करने का दबाव, मिल नहीं रहे मजूदर 

Route diversion due to works start again after varanasi bridge collapse
फ्लाईओवर
फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को तेज करने के लिए शासन प्रशासन लगातार सेतु निगम पर दबाव बना रहा है लेकिन मजदूर नहीं मिल रहे हैं। सेतु निगम के इंजीनियरों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस के डर से मजदूर भाग गए। जिन्हें दोबारा बुलाने पर वे आने को तैयार नहीं हो रहे हैं।

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि काम को तेज गति से कराया जा रहा था। जब से इंजीनियर जेल गए हैं तब से मजदूरों की संख्या कम हो गई है। काम को मार्च 2019 तक पूरा करना है। इसी के तहत लोहे के बीम लगाई जाएंगी। हालांकि कुछ कंक्रीट की बीम लगेंगी।

उन्होंने बताया कि काम कराने के लिए रास्ता बंद कराया जाएगा। इसकी जानकारी यातायात विभाग को दी गई है। गिरफ्तारी के बाबत कहा कि एसोसिएशन अपना काम कर रहा है। काम ठप करने के लिए एसोसिएशन तय करेगा। इस संबंध में शासन प्रशासन से वार्ता चल रही है। एसोसिएशन के आह्वान पर आगे की रणनीति तैयार होगी। फिलहाल जितने मजदूर हैं उनसे काम लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed