फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ropeway trial date postponed for third time in varanasi

Ropeway Varanasi: तीसरी बार रोपवे के ट्रायल की टली तारीख, देव दीपावली के बाद होगा; जानें- क्या है वजह

Tue, 24 Sep 2024 11:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Sep 2024 11:36 AM IST
सार

वाराणसी में रोपवे के ट्रायल की तारीख तीसरी बार टाल दी गई। इसकी वजह है कि रथयात्रा पर बिजली निगम का 30 प्रतिशत काम बाकी है। अधिकारी की हिदायत के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका है। 
 

विज्ञापन
ropeway trial date postponed for third time in varanasi
रोपवे का काम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरी बार रोपवे के ट्रायल की तिथि टल चुकी है। पहले देव दीपावली पर 15 नवंबर को ट्रायल होना था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। पहले जुलाई, फिर सितंबर, इसके बाद नवंबर में रोपवे का ट्रायल की तारीख तय की गई थी। विभागों में समन्वय के अभाव के कारण बार-बार तारीख बदल रही है।

विज्ञापन


हाल ही में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी। बावजूद इसके काम में तेजी नहीं आई है। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने बताया कि रथयात्रा पर 30 प्रतिशत काम बाकी है। गिरजाघर और गोदौलिया पर अभी काम शुरू ही नहीं हुआ है। जब सभी विभाग अपना काम कर लेंगे तो कार्यदायी एजेंसी को तीन माह कम से कम चाहिए।
विज्ञापन


सितंबर बीतने वाला है। अक्तूबर में त्योहारों के कारण काम पूरा होने पर संशय है। ऐसी परिस्थिति में रोपवे का ट्रायल देव दीपावली पर 15 नवंबर से नहीं हो सकेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अब नए साल में ही इसका ट्रायल हो सकेगा। इस दौरान 20 एस्केलेटर, 20 एलिवेटर लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

16 मिनट में होगा कैंट से गोदौलिया तक का सफर

रोपवे से कैंट से लेकर गोदौलिया तक की यात्रा का समय 60 मिनट से घटकर सिर्फ़ 16 मिनट रह जाएगा। इस परियोजना की स्थापना की कुल लागत 650 करोड़ रुपये है। 4 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 150 गंडोला या केबल कारें होंगी जो जमीन से 40 मीटर की ऊंचाई पर चलेंगी और प्रतिदिन लगभग 90,000 लोगों को ले जाने में सक्षम होंगी।

क्या बोले अधिकारी
बिजली निगम की ओर से शिफ्टिंग का काम चल रहा है। जल्द ही काम समाप्त हो जाएगा। त्योहार के कारण शटडाउन और पर्यटकों के चलते सड़कों के खोदाई की अनुमति नहीं मिल रही थी। जल्द ही काम समाप्त हो जाएगा। -अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed