फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway pulling work will start in Varanasi from December 3

Varanasi Ropeway: तीन दिसंबर से शुरू होगा रोप पुलिंग का काम, स्विट्जरलैंड से टीम पहुंची बनारस

Mon, 02 Dec 2024 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

वाराणसी में रोपवे का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में तीन दिसंबर से रोप पुलिंग का काम भी शुरू होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को अनुमति मिल गई है। उधर, स्विट्जरलैंड से टीम भी बनारस पहुंच गई है।  

विज्ञापन
Ropeway pulling work will start in Varanasi from December 3
दशाश्वमेध प्लाजा पर रखा रोपवे का गंडोला। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिसंबर से रोपवे पुल करने का काम शुरू हो जाएगा। स्विट्जरलैंड से टीम पहुंच गई है। टीम ने कहा कि वह सिर्फ दिन की रोशनी में ही काम करेगी। रात में हाईमास्ट की लाइट भी इतनी पर्याप्त नहीं होगी कि उससे रोप पुलिंग का काम किया जा सके। रोप पुलिंग का काम होने के बाद फिर ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन से गिरजाघर तक रोपवे के सभी टावर बन गए हैं। जल्द ही ट्रायल रन की प्रक्रिया शुरू होगी। उससे पहले मंगलवार से रोप पुलिंग का काम शुरू किया जाएगा। पहले फेज में एक मिलीमीटर मोटी फाइबर रोप को छोटे ड्रोन की मदद से पुल करने का काम शुरू किया जाएगा। उसके बाद के फेज में 12, 26 और 52 मिमी की रोप को पुल किया जाएगा। इसमें करीब दो से तीन सप्ताह तक का समय लग सकता है। 
विज्ञापन


रोप पुलिंग का काम पूरा होने के बाद एक छोटे ड्रोन के माध्यम से पहले ट्रायल किया जाएगा। इससे केबिल की पूरी जांच कर ली जाएगी। उसके सफल होन के बाद गंडोला के माध्यम से ट्रायल शुरू किया जाएगा। गंडोला में दस व्यक्तियों के बराबर वजन रखकर ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक शुरू नहीं हुआ बिजली उपकेंद्र का काम
रोपवे को चलाने के लिए अलग से बिजली उपकेंद्र की जरूरत है। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। जगह चिह्नित न होने के कारण बिजली विभाग फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहा है। रोपवे को एक केंद्र से अलग से लाइन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed