फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi Students protest said dignity of Kashi Vidyapith has to be saved

Ropeway in Varanasi: रोपवे के विरोध में छात्रों ने दिया धरना, बोले- काशी विद्यापीठ की गरिमा को बचाना है

Thu, 21 Jul 2022 02:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Jul 2022 02:48 PM IST
सार

महात्मा गांधी  काशी विद्यापीठ परिसर से रोपवे रूट प्रस्तावित करने के खिलाफ गुरुवार को छात्रों और पूर्व शिक्षकों ने धरना दिया। 

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi Students protest said dignity of Kashi Vidyapith has to be saved
भारत माता मंदिर में रोपवे के खिलाफ धरना प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रोपवे स्टेशन और पिलर को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। गुरुवार को काशी विद्यापीठ छात्रों और पूर्व शिक्षकों समेत अन्य लोगों ने भारत माता मंदिर में धरना दिया। उनकी मांग थी कि रोपवे को काशी विद्यापीठ और भारत माता मंदिर से दूर ले जाया जाए। ताकि स्वतंत्रता संग्राम की नर्सरी और धरोहर को बचाया जा सके।

विज्ञापन


छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवजनक गुप्ता के नेतृत्व में करीब तीन तक घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। छात्रों ने कहा कि रोपवे विश्वविद्यालय परिसर से गुजरने के कारण विभाग भी प्रभावित होंगे और अगर रोपवे के रूट को विश्वविद्यालय से नहीं हटाया गया तो हम अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को काशी विद्यापीठ के छात्र नेताओं ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा था। कहा था कि रोपवे परिसर से जाने के कारण भारत माता मंदिर और ललित कला विभाग का अस्तित्व व विकास अधर में पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः रोपवे से काशी विद्यापीठ परिसर में नहीं पड़ेगा असर, विरोध के बीच वीडीए ने रखा पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed