फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi Gondolas will cross each other every five seconds testing work has been expedited

Ropeway in Varanasi: हर पांच सेकेंड में एक-दूसरे क्रॉस करेगा गंडोला, टेस्टिंग का काम हुआ तेज; जानें खास

Thu, 11 Dec 2025 05:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 05:55 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रोपवे का काम तेज कर दिया गया है। वीडीए की देखरेख में गंडोला की टेस्टिंग का काम चल रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों में भी रोपवे को लेकर उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi Gondolas will cross each other every five seconds testing work has been expedited
वाराणसी में निर्माणाधीन रोपवे का गंडोला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: नए साल में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाले रोपवे की टेस्टिंग तेज हो गई है। हर पांच सेकेंड में रोपवे का गंडोला एक दूसरे को क्रास कर रहे हैं। रोप पर 148 गंडोला को डालने का क्रम शुरू हो गया है। इसकी रफ्तार घटा और बढ़ाकर सुरक्षा पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि जो भी कमियां हों, उन्हें लोकार्पण से पहले दुरुस्त करा ली जाए।

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के अनुसार रोपवे काशी के लिए केवल एक अत्याधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं होगा बल्कि टूरिज़्म, रोजगार और शहर के आर्थिक विकास का नया द्वार भी है। रोपवे में यूरोपियन स्टैंडर्ड के सेफ्टी उपकरण लगाए गए हैं। गंडोला रास्ते में नहीं खुलेगा। सभी स्टेशनों पर कॉमर्शियल गतिविधियां शुरू की जाएंगी। चारों स्टेशनों पर दो लाख स्क्वायर फीट में व्यावसायिक गतिविधियां होंगी। बजट होटल के अलावा दुकानों और होटलों के लिए अभी से काफी डिमांड आ रही है।
विज्ञापन


रोपवे की कुल दूरी 3.8 किलोमीटर है। जो वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक होगा। इसके बीच काशी विद्यापीठ, रथयात्रा इंटरमीडिएट स्टेशन होंगे। गिरजाघर एक टेक्निकल स्टेशन हैं। यहां अंतिम चरण का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रकार कुल 5 स्टेशन और 29 टावर बनाए गए हैं। इस परियोजना की कुल लागत 815.58 करोड़ निर्धारित हुई है। जिसमें 15 वर्षों का ओएंडएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर से पहले पूरा होगा रोपवे का काम
वीडीए वीसी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में रोपवे स्टेशन के निर्माण कार्य के संबंध में वेंडर्स के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि कैंट, रथयात्रा एवं विद्यापीठ में संचालित रोपवे स्टेशन के निर्माण कार्य को 31 दिसंबर 2025 से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाए। कार्य की प्रगति को सुनिश्चित करने हेतु प्रतिदिन कार्य की प्रतिशत उपलब्धि की मॉनिटरिंग की जाए, जिससे समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित हो सके। निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed