फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi Final draft sent to government 2210 passengers will travel in air at time know other information

वाराणसी में रोपवे: शासन को भेजा गया फाइनल ड्राफ्ट, एक समय में 2210 यात्री हवा में करेंगे सफर, जानिए अन्य जानकारी

Fri, 24 Sep 2021 02:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Sep 2021 02:29 PM IST
सार

दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। इस पूरी परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi Final draft sent to government 2210 passengers will travel in air at time know other information
रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दुनिया भर से धर्म नगरी काशी आने वाले सैलानियों को रोपवे के सफर से शहर भ्रमण कराने की योजना का फाइनल ड्राफ्ट शासन को भेज दिया गया है। वैपकॉस कंपनी के सर्वे के आधार पर तैयार फिजिबिलिटी रिपोर्ट शुक्रवार को शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन


अति सघन आबादी व ट्रैफिक के लिहाज से बेहद ही दुरूह मानी जाने वाले बनारस के लिए रोप-वे यातायात की संजीवनी साबित होगी। वीसी ईशा दुहन ने बताया कि कैंट, साजन तिराहा, रथयात्रा चौराहा के बाद गिरिजाघर चौराहे पर स्टेशन बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन


कुल चार स्टेशनों वाले रोप-वे में 221 ट्रॉलियां होंगी। प्रत्येक ट्राली में 10 व्यक्ति बैठकर यात्रा करेंगे। हर स्टेशन पर डेढ़ मिनट में यात्रियों को ट्राली मिल सकेगी। यानि कि हर समय 2210 यात्री हवा में रहेंगे और प्रत्येक डेढ़ मिनट पर एक ट्रॉली यात्रियों से खाली हो जाया करेगी। बता दें कि रोपवे परियोजना पर आने वाले खर्च पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहमति बन चुकी है। इसमें 80 फीसदी अंशदान केंद्र सरकार का और 20 फीसदी राज्य सरकार का होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में रोपवे सर्वे का काम पूरा, इन चार स्टेशनों पर होगा ठहराव, हर डेढ़ मिनट में मिलेगी ट्रॉली

नवंबर तक जारी हो सकता है टेंडर

रोप-वे का फाइनल ड्राफ्ट वीडीए में पहुंचने के बाद इसे प्रदेश सरकार के शहरी आवास विभाग की संस्तुति के बाद केंद्र सरकार की डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी में भेजा जाएगा और वहां से सहमति के बाद इस परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि नवंबर में इसका टेंडर भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed