फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi Any construction within radius of 16 meters on ropeway route will banned road transport ministry meeting today

Ropeway in Varanasi: रोपवे रूट पर 16 मीटर का दायरा होगा नो कंस्ट्रक्शन जोन, सड़क परिवहन मंत्रालय की बैठक आज

Sat, 09 Jul 2022 11:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब भीड़भाड़ वाले इलाके कैंट स्टेशन से गौदौलिया तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। रोपवे परियोजना पर सड़क परिवहन मंत्रालय की अहम बैठक आज होनी है। 

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi Any construction within radius of 16 meters on ropeway route will  banned road transport ministry meeting today
रोपवे की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 17 सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद वाराणसी में प्रस्तावित रोपवे परियोजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। कैबिनेट से परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद रोपवे रूट के 16 मीटर दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन की ओर से निर्माण पर रोक वाले क्षेत्र का सर्वे शुरू करा दिया गया है। उधर, 15 जुलाई को निविदा पर निर्णय से पहले शनिवार को सड़क परिवहन मंत्रालय की एक अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें परियोजना की प्रगति से लेकर इसके काम शुरू करने की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। स्थानीय अधिकारी वर्चुअल जुड़ेंगे और अपनी तैयारियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


कैंट से गोदौलिया के बीच बनेगा रोपवे
कैंट से गोदौलिया के बीच प्रस्तावित रोपवे रूट से बिजली के तार सहित भूमिगत पेयजल, टेलीफोन सहित अन्य लाइनों को शिफ्ट करने के लिए निविदा 15 जुलाई तक जारी करने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे के आधार पर विभागों ने अपने खर्च आदि का ब्यौरा विकास प्राधिकरण को भेज दिया है। इसके साथ ही रोपवे रूट पर 16 मीटर दायरे का चिन्हांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू किया जाएगा। यहां बता दें कि कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे परियोजना के लिए पहली बार निविदा दिसंबर 2021 में निकाली गई थी, मगर विकासकर्ताओं ने रुचि नहीं दिखाई थी। इसके बाद इस परियोजना का पूरा काम नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लि. से कराने पर सहमति बनी है।  वाराणसी रोपवे परियोजना अब नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लि. वाराणसी विकास प्राधिकरण और राज्य सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

जिलाधिकारी की ओर से जारी होगी अधिसूचना

वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि  रोपवे परियोजना पर शनिवार को अहम बैठक है। इसमें चर्चा के बाद आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। जिलाधिकारी की ओर से 16 मीटर दायरे में किसी भी निर्माण पर रोक लगाने की अधिसूचना जल्द ही जारी होगी। 15 जुलाई को निविदा खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed