फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   roof top security arrangement for PM Modi and french president varanasi visit

PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति का काशी दौरा, सामने घाट से राजघाट तक तैनात रहेगी रूफ टॉप फोर्स

Tue, 06 Mar 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Mar 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
roof top security arrangement for  PM Modi and french president varanasi visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों के काशी प्रवास के दौरान सामने घाट से राजघाट तक रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। दोनों ही वीवीआईपी एसपीजी के अलावा एनएसजी के कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति 12 मार्च को वाराणसी आएंगे। दोनों के लिए पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स का बाह्य सुरक्षा घेरा होगा। वहीं, गंगा में जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। सामने घाट से राजघाट तक गंगा उस पार और मालवीय पुल व सामने घाट पुल पर भी फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन


दोनों वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर गंगा घाटों पर केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवानों ने नजर रखने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अस्सी से दशाश्वमेध घाट के बीच रहने वालों के वेरिफिकेशन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी कार्यक्रम स्थल सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेंगे और पुलिस के जवान वीडियो रिकॉर्डर कैमरे के साथ ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।

कार्यक्रम स्थलों के संबंध में अंतिम निर्णय होते ही पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ की आवश्यकता के संबंध में उच्चाधिकारियों से मांग की जाएगी।

काशी की संस्कृति देखेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति

roof top security arrangement for  PM Modi and french president varanasi visit
इमैनुएल मैक्रों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 12 मार्च को बनारस आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों गंगा घाटों पर काशी की संस्कृति से रूबरू होंगे। इसके लिए दशाश्वमेध से अस्सी के बीच के 11 प्रमुख घाटों पर काशी की धर्म, कला, संस्कृति, संगीत, खानपान और यहां से जुड़ी अन्य विशिष्टताओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इसके तहत अस्सी से दशाश्वमेध के बीच के 11 प्रमुख घाटों पर काशी से जुड़ी प्रत्येक विशिष्ट बात की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।  यह प्रदर्शनियां कुछ इस तरह होंगी कि फ्रांस के राष्ट्रपति को काशी का जीवंत बोध हो सके।

इन प्रदर्शनियों को देखने के लिए पीएम मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति बुलेट प्रूफ बजड़े से दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट के लिए रवाना होंगे।अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति के काशी दौरे को यादगार बनाने के लिए पीएमओ स्तर से निर्देश मिले हैं।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव राघवेंद्र सिंह रविवार को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर शहर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed