{"_id":"67a5be9424a13126e30bcb3a","slug":"rojgar-mela-2024-youth-not-join-job-due-to-distance-and-low-salary-in-varanasi-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rojgar Mela: एक साल, 2500 वैकेंसी, 1245 को मौका, सिर्फ 776 ने किया ज्वॉइन; वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rojgar Mela: एक साल, 2500 वैकेंसी, 1245 को मौका, सिर्फ 776 ने किया ज्वॉइन; वजह जान लें
Fri, 07 Feb 2025 01:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:34 PM IST
सार
वाराणसी जिले में एक साल में 2500 वैकेंसी आई। 1245 युवाओं का चयन किया गया। लेकिन 469 लोगों ने नौकरी ज्वॉइन करने से मना कर दिया। इसकी वजह दूरी और कम सैलरी बताई गई।
विज्ञापन
Job Fair 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में 2024 में 35 रोजगार मेले लगाए गए। 2500 सीटों पर युवाओं का चयन होना था, लेकिन दो हजार युवाओं ने ही आवेदन किया। 1245 युवाओं का लिखित और साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। 776 ने ही ज्वॉइन किया। 469 ने मना कर दिया।
विज्ञापन
आईटीआई में शीर्ष कंपनियां विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है। सही कौशल और प्रशिक्षण के माध्यम से युवा को रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन
प्लेसमेंट इंचार्ज सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि छात्रों के लिए समय-समय पर रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला, कैंपस सलेक्शन होता है। रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी दिलाई जाती है। फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट, टर्नर, पेंटर, डीजल मैक, इलेक्ट्रानिक मैकेनिकल, मैकेनिक स्कूटर सहित कई ट्रेड के छात्र इसमें शामिल होते हैं।
विज्ञापन
युवाओं में अब कम रूचि देखने को मिल रही है। इसलिए इन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा आवेदन करें और उन्हें रोजगार मिल सके।