फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   robertsganj sho supaind by sp due to careless behavier

राबर्ट्सगंज कोतवाल को भारी पड़ी लापरवाही, एसपी ने किया निलंबित

Fri, 07 Apr 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 07 Apr 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
robertsganj sho supaind by sp due to careless behavier
शिकायती पत्रों के निस्तारण न करने पर कार्रवाई
शासन और जिला प्रशासन के मंशानुसार शिकायती पत्रों का निस्तारण न करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर साइबर क्राइम सेल के प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा को तैनात किया है। गुरुवार को नए कोतवाल के रूप में राजीव मिश्रा ने कार्य भार ग्रहण कर लिया। 
विज्ञापन


तीन अप्रैल को मिर्जापुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके श्रीवास्तव ने राबर्ट्सगंज कोतवाली का स्थलीय निरीक्षण किया था। कार्यालय में जाकर डीआईजी ने अभिलेखों की जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस कर्मियों के क्रियाकलापों की कलई खुल गई।
विज्ञापन


बगैर निस्तारण के 17 शिकायती पत्र मिला था। इसके अलावा 81 मेडिकल रिपोर्ट भी रखा हुआ था। डीआईजी ने मेडिकल रिपोर्ट विवेचकों को न देने और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताते हुए एसपी को कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित प्रार्थना पत्रों की सिटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने जांच कर रिपोर्ट एसपी को दी। चार अप्रैल को एसपी लल्लन सिंह ने कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। हालांकि कार्रवाई की जानकारी गुरुवार को सार्वजनिक हुई।


एसपी ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव को निलंबित कर पुलिस लाइन मेँ कर दिया गया है। बताते चले कि दो दिन पूर्व ही अमर उजाला ने कुछ इंचार्ज पर गिर सकती है गाज का अंदेशा जता दिया था।

संभावना है कि जल्द ही कई थाना, चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed