फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robbery of two lakh rupees in Varanasi from the elderly on highway

बुजुर्ग कर्मकांडी ब्राह्मण को हाईवे पर टक्कर मारकर बदमाश लूट लिए दो लाख

Fri, 09 Oct 2020 08:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 09 Oct 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Robbery of two lakh rupees in Varanasi from the elderly on highway
घायल कर्मकांडी ब्राह्मण रमेश चंद्र पांडेय। - फोटो : सोशल मीडिया।

नेशनल हाईवे-दो पर वाराणसी की राजातालाब तहसील के समीप शुक्रवार को स्कूटी सवार बुजुर्ग कर्मकांडी ब्राह्मण रमेश चंद्र पांडेय को टक्कर मारकर बाइक सवार दो बदमाश दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मोहनसराय की ओर भाग निकले।

विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत बूड़ापुर निवासी रमेश चंद्र पांडेय कर्मकांडी ब्राह्मण और किसान हैं। इसके साथ ही उनके परिवार के लोग ईंट-भट्ठे के व्यवसाय से भी जुड़े हैं। शुक्रवार को वह पैसा निकालने के लिए ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की राजातालाब स्थित शाखा गए थे। रमेश चंद्र बूड़ापुर में अपना मकान बनवा रहे हैं। उसी के सिलसिले में वह बैंक से दो लाख रुपये निकालकर अपनी स्कूटी से मोहनसराय की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजातालाब तहसील के सामने से वह कुछ आगे बढ़े ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार कर सड़क पर गिरा दिया। रमेश चंद्र पांडेय के सड़क पर गिरने के बाद बाइक सवार एक बदमाश नीचे उतरा और उनका रुपये से भरा बैग छीन लिया। रमेश चंद्र ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश पैसा लेकर मोहनसराय की तरफ तेजी से निकल गए थे।

आशंका जताई गई है कि बदमाश मोहनसराय से गंगापुर की ओर भागे हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रमेश चंद्र पांडेय को सड़क से उठाए। रमेश चंद्र के हाथ, कोहनी और घुटने पर चोट लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले गए। रमेश चंद्र के अनुसार बदमाशों में से एक गाढ़े नीले रंग की शर्ट पहना था।

 एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बैंक से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस टीमों को लगाकर दोनों का पता कराया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही दोनों बदमाश पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed