{"_id":"5dcee1248ebc3e54bb6a36d7","slug":"robbery-attempt-on-roadways-bus-in-jaunpur-miscreants-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः रोडवेज बस में लूट का प्रयास, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः रोडवेज बस में लूट का प्रयास, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, महिला घायल
Fri, 15 Nov 2019 11:02 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग में टूटा बस का शीशा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर आजामगढ़ की सीमा पर स्थित पलिया गांव के पास शुक्रवार की देर शाम करीब 10 बजे रोडवेज बस में सवार बदमाशों ने परिचालक के साथ लूट का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिचालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने बस के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमे महिला यात्री के सिर में गोली लगने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घायल महिला को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी डॉ अनिल पांडे अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
गाजीपुर डिपो की बस संख्या यूपी 65 एफ टी 0489 को चालक नंदलाल यादव व परिचालक भारत सिंह लेकर शाहगंज के लिए रवाना हुए। आजमगढ़ से सुरिस गांव निवासी सिम्पल पत्नी धर्मराज कनौजिया शाहगंज के लिए सवार हुई। चेक पोस्ट से दो की संख्या में बदमाश बस पर सवार हुए। जो पलिया गांव पहुंचने पर सुनसान देख परिचालक को घेरे में लेते हुए बदमाशों ने उसका बैग लूटने का प्रयास किया। जिसपर चालक ने दिलेरी दिखाते हुए बैग बस के भीतर फेंक दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए असलहे से बस के भीतर कई राउंड फायरिंग की। बदमाशों का विरोध करने वाली महिला यात्री सिम्पल को बदमाशो ने गोली मार दिया। महिला के सिर में गोली लगते ही वह गिरकर तड़पने लगी। घटना के समय बस में 22 लोग सवार थे।
घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच।
रात में करीब 10:30 बजे एसपी सिटी डॉक्टर अनिल पांडे राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचे लेकिन तब तक घायल महिला को यहां से रेफर किया जा चुका था एसपी सिटी ने चिकित्सकों से पूछताछ किया उनका कहना है कि घटना की छानबीन पुलिस कर रही है शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।