फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robber bride going from Banaras to Rajasthan after getting married, daughter-in-law robbed her in-laws

लुटेरी दुल्हन: शादी करके बनारस से जा रहे थे राजस्थान, ससुराल वालों को बहू ने चलती ट्रेन में लूटा, जानें मामला

Wed, 08 Feb 2023 10:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Feb 2023 10:58 AM IST
सार

अजमेर (राजस्थान) निवासी वर पक्ष वाराणसी के नजदीकी जिले की एक लड़की से शादी करने आया था। पांच फ़रवरी को शादी हुई। छह फरवरी को वर पक्ष नवविवाहिता को लेकर राजस्थान जा रहे थे। वर पक्ष में शामिल लड़के की मां, बुआ, पिता और दोस्त दुल्हन को लेकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार हुए। तभी कुछ देर बाद...

विज्ञापन
Robber bride going from Banaras to Rajasthan after getting married, daughter-in-law robbed her in-laws
ससुराल वालों को बहू ने चलती ट्रेन में लूटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में शादी के नाम पर लोगों से जालसाजी का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। वर पक्ष को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर गिरोह के बदमाश दुल्हन समेत भाग निकले। मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुई घटना के बाद जालसाजों को पकड़ने के लिए कैंट जीआरपी की टीम रवाना हुई है।

विज्ञापन

अजमेर (राजस्थान) निवासी वर पक्ष वाराणसी के नजदीकी जिले की एक लड़की से शादी करने आया था। पांच फ़रवरी को शादी हुई। छह फरवरी को वर पक्ष नवविवाहिता को लेकर राजस्थान जा रहे थे। वर पक्ष में शामिल लड़के की मां, बुआ, पिता और दोस्त दुल्हन को लेकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार हुए। परिजनों ने बताया कि- हमने रेलवे स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन में बैठते ही हम लोगों को एक युवक ने चाय पिलाई। इसके बाद हम सब बेहोश हो गए और जब होश आया तो अस्पताल में थे। इसके बाद पता चला कि हम लोगों के साथ लूट हुई है। 
विज्ञापन

 

Robber bride going from Banaras to Rajasthan after getting married, daughter-in-law robbed her in-laws
दुल्हन के लिए खरीदे गए कपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
ये है पूरा मामला 
SP जीआरपी ने बताया, कि दुल्हन ने एक युवक के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुल्हन के साथ एक युवक को भी ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। बनारस स्टेशन पर युवक, दुल्हन के पास आकर बैठा भी था। ट्रेन में इसी युवक ने सबको चाय पिलाई। जिसके बाद सब बेहोश हो गए और दोनों सारा सामान और जेवर लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर कर भाग गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed