{"_id":"63e332dd100ce40240017924","slug":"robber-bride-going-from-banaras-to-rajasthan-after-getting-married-daughter-in-law-robbed-her-in-laws-2023-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन: शादी करके बनारस से जा रहे थे राजस्थान, ससुराल वालों को बहू ने चलती ट्रेन में लूटा, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी दुल्हन: शादी करके बनारस से जा रहे थे राजस्थान, ससुराल वालों को बहू ने चलती ट्रेन में लूटा, जानें मामला
Wed, 08 Feb 2023 10:58 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:58 AM IST
सार
अजमेर (राजस्थान) निवासी वर पक्ष वाराणसी के नजदीकी जिले की एक लड़की से शादी करने आया था। पांच फ़रवरी को शादी हुई। छह फरवरी को वर पक्ष नवविवाहिता को लेकर राजस्थान जा रहे थे। वर पक्ष में शामिल लड़के की मां, बुआ, पिता और दोस्त दुल्हन को लेकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार हुए। तभी कुछ देर बाद...
विज्ञापन
ससुराल वालों को बहू ने चलती ट्रेन में लूटा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में शादी के नाम पर लोगों से जालसाजी का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। वर पक्ष को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर गिरोह के बदमाश दुल्हन समेत भाग निकले। मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुई घटना के बाद जालसाजों को पकड़ने के लिए कैंट जीआरपी की टीम रवाना हुई है।
विज्ञापन
अजमेर (राजस्थान) निवासी वर पक्ष वाराणसी के नजदीकी जिले की एक लड़की से शादी करने आया था। पांच फ़रवरी को शादी हुई। छह फरवरी को वर पक्ष नवविवाहिता को लेकर राजस्थान जा रहे थे। वर पक्ष में शामिल लड़के की मां, बुआ, पिता और दोस्त दुल्हन को लेकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार हुए। परिजनों ने बताया कि- हमने रेलवे स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन में बैठते ही हम लोगों को एक युवक ने चाय पिलाई। इसके बाद हम सब बेहोश हो गए और जब होश आया तो अस्पताल में थे। इसके बाद पता चला कि हम लोगों के साथ लूट हुई है।
विज्ञापन
दुल्हन के लिए खरीदे गए कपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
ये है पूरा मामला
SP जीआरपी ने बताया, कि दुल्हन ने एक युवक के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुल्हन के साथ एक युवक को भी ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। बनारस स्टेशन पर युवक, दुल्हन के पास आकर बैठा भी था। ट्रेन में इसी युवक ने सबको चाय पिलाई। जिसके बाद सब बेहोश हो गए और दोनों सारा सामान और जेवर लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर कर भाग गए।
SP जीआरपी ने बताया, कि दुल्हन ने एक युवक के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुल्हन के साथ एक युवक को भी ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। बनारस स्टेशन पर युवक, दुल्हन के पास आकर बैठा भी था। ट्रेन में इसी युवक ने सबको चाय पिलाई। जिसके बाद सब बेहोश हो गए और दोनों सारा सामान और जेवर लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर कर भाग गए।