फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robbed dreams shattered around

लुट गए सपने, टूट गई आस

Wed, 15 Apr 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 15 Apr 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Robbed dreams shattered around
जिले के अधिकतर स्थानों पर सोमवार को हुई तूफानी मूसलधार बारिश से खेतों में खड़ी फसल और खलिहान में रखे गेहूं के बोझों के भीगने तथा उड़ने से तबाह हुए किसानों पर मंगलवार शाम फिर मौसम ने कहर बरपा दिया। सुबह से दोपहर तक तेज धूप देख किसानों ने भीगे गेहूं के बोझ को सूखने के लिए फैला दिया था, उसमें से पानी निथर भी नहीं पाया था कि शाम को फिर बारिश हो गई।
विज्ञापन


खेत में फसल सड़ने और गेहूं अंकुरित होने की आशंका जताई जा रही है। अब बचीखुची फसल को बचा पाने की उम्मीद भी दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। मौसम की मार के आगे किसान पूरी तरह मायूस और लाचार हो गए हैं। मौसम के बदले रुख से मंगलवार शाम अन्नदाताओं का कलेजा फिर दहल उठा। तीसरे पहर तक सूखने के लिए धूप में फैलाई गई फसल को किसान उठा भी नहीं सके थे कि बारिश से वह फिर भीग गई।
विज्ञापन


सबसे अधिक छोटे और मझोले वर्ग के किसान प्रभावित हुए हैं। बर्बादी इस कदर हुई है कि उनके लिए परिवार का भरण पोषण कर पाना मुश्किल  हो जाएगा।  चौबेपुर, चिरईगांव, सेवापुरी, लोहता, आराजीलाइन, रोहनिया, चोलापुर, दानगंज, रमना आदि इलाकों में किसान लगातार बारिश से बचीखुची फसल भी बर्बाद होने को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed