फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ROB will be built in Babatpur and Kadipur

बाबतपुर और कादीपुर में बनेंगे आरओबी

Sun, 06 Jun 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
ROB will be built in Babatpur and Kadipur
बाबतपुर-बलुआ-महुजी मार्ग पर दो आरओबी निर्माण समेत 104 करोड़ की लागत से पांच रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इसमें बाबतपुर और कादीपुर आरओबी के अलावा लोहता स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म उच्चीकरण एवं एडिशनल लाइन, शिवपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म विस्तार एवं 1.6 किमी लांगर लूप निर्माण, व्यासनगर स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज और गाजीपुर रूट पर दो अंडरपास का निर्माण शामिल है। केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने इसके लिए प्रयास किया था।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के अनुसार बाबतपुर-बलुआ-महुजी मार्ग पर पड़ने वाली उत्तर रेलवे की बाबतपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 44 करोड़, पूर्वोत्तर रेलवे के कादीपुर (चौबेपुर) में 35 करोड़ की लागत से दो आरओबी बनेंगे। बाबतपुर आरओबी की टेंडर संबंधी औपचारिकताएं जून के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएंगी। इस पुल के संपर्क मार्ग का निर्माण राज्य सरकार के कोटे से कराया जाएगा। कादीपुर आरओबी एवं इस पर बनने वाले संपर्क मार्ग के लिए राज्य सरकार की सहमति एवं स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

लोहता स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उच्चीकरण एवं एडिशनल लूप लाइन के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसका निर्माण दिसंबर तक पूरा होना है। शिवपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह कार्य अक्तूबर तक पूरा कराया जाएगा। साथ ही मालगाड़ियों के ठहराव एवं लोडिंग-अनलोडिंग के लिए 1.6 किमी लंबे लांगर लूप के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह परियोजना मार्च 2022 तक पूरी हो जाएगी। वाराणसी-चंदौली की सीमा पर स्थित व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके टेंडर की प्रक्रिया जून 2021 तक पूर्ण हो जाएगी। अक्तूबर तक कार्य पूर्ण कराया जाएगा। वाराणसी-गाजीपुर रेल रूट पर सारनाथ एवं वाराणसी के बीच गेट नंबर 22-बी पर सड़क के दोनों तरफ अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। अंडरपास के निर्माण के लिए तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसी रूट पर सारनाथ-कादीपुर के बीच पियरी गांव में बनाए जा रहे अंडरपास को जनता की मांग पर गांव के उत्तर नहर के पास रोड पर बनाने के लिए डीआरएम ने सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed