फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rob has been in innocent lives of kite

पतंग लूटने में गई मासूम की जान

Wed, 29 Jul 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 29 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rob has been in innocent lives of kite
सारनाथ। क्षेत्र के नक्खीघाट मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर पतंग लूटने के चक्कर में मासूम शुभम (6) की जान चली गई। पतंग पकड़ने के लिए भागते समय वह कुएं में गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने चलते उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव कुएं से निकाला गया। घटना से नाराज परिवारीजनों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। मुआवजे की मांग कर रहे लोगों को एसीएम चतुर्थ ने आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


चंदौली जिले के मुजफ्फरपुर गांव निवासी मुन्ना राम नक्खीघाट में दीपक कनौजिया के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका छह साल का बेटा शुभम दोपहर में साथियों के साथ मैदान में खेल रहा था। इस बीच वह पतंग एक कटकर आई, जिसे सभी लड़के लूटने का प्रयास करने लगे। हाथ में पतंग आने से पहले शुभम मैदान के किनारे स्थित एक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके
विज्ञापन


पर जुट गए और किसी तरह शव निकाला गया। बाद में परिवारीजनों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने मुआवजे के लिए नक्खीघाट के पास चक्काजाम कर दिया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसीएम चतुर्थ ने सरकार से सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तो परिवारीजन शांत हो गए लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवारीजनों को सौंप दिया। इस दौरान शुभम की मां इंद्रावती सहित परिवार के सारे लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed