{"_id":"630b121c63019d12d52dadca","slug":"roadways-started-bus-from-varanasi-to-mathura-fare-for-16-hours-journey-will-be-rs-874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की नगरी काशी से जुडे़गी कृष्ण की नगरी: रोडवेज ने शुरू की बस, 16 घंटों के सफर के लिए 874 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा की नगरी काशी से जुडे़गी कृष्ण की नगरी: रोडवेज ने शुरू की बस, 16 घंटों के सफर के लिए 874 रुपये किराया
Sun, 28 Aug 2022 12:29 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:29 PM IST
सार
वाराणसी से मथुरा के लिए अभी तक केवल ट्रेन, टैक्सी या फिर प्राइवेट वाहनों की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब 874 रुपये में रोडवेज बस से मथुरा का सीधा सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
UP roadways
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा की नगरी वाराणसी का कृष्ण की नगरी मथुरा से सीधा जुड़ाव होगा। इसके लिए बनारस और मथुरा के बीच रोडवेज बस सेवा की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
बनारस से मथुरा के लिए अभी तक केवल ट्रेन, टैक्सी या फिर प्राइवेट वाहनों की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब 874 रुपये में रोडवेज बस से मथुरा का सीधा सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
721 किमी की दूरी के लिए दोपहर एक बजे बस रवाना होगी जो अगले दिन 16 घंटों के सफर के बाद सुबह चार बजे मथुरा पहुंचेगी।
कैंट बस अड्डे छूटने के बाद जौनपुर, सुल्तानपुर, जगदीशपुर, आलमबाग, उन्नाव कैंट, छिबरामऊ, कठफोरी और आगरा होते हुए मथुरा पहुंचेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि निगम की ओर से मथुरा और वाराणसी के बीच बस सेवा शुरू की गई। जो मथुरा डिपो से चलकर चार बजे बनारस आएगी और दोपहर में एक बजे मथुरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन