फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways electric buses will now run in villages blocks and headquarters in varanasi

अच्छी पहल: गांव, ब्लॉक और मुख्यालय से होकर गुजरेंगी ई-बसें, साधारण बसों के बराबर होगा किराया

Tue, 13 Aug 2024 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 Aug 2024 11:29 AM IST
सार

बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब गांव, ब्लॉक और मुख्यालय से होकर ई-बसें संचालित होंगी। इन बसों को ग्रामीण डिपो से भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में अनुबंधित बसों में भी ई-बसों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Roadways electric buses will now run in villages blocks and headquarters in varanasi
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में शहर की तर्ज पर अब गांव, ब्लॉक और मुख्यालय से होकर ई-बसें संचालित होंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के ग्रामीण डिपो के बेड़े में ई-बसें जुड़ेंगी। अनुबंधित सेवा के तहत ई-बसों को जोड़ा जाएगा। इसके तहत आने वाली ई-बसें कस्बा, ब्लॉक और मुख्यालय से संचालित होंगी।

विज्ञापन


रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के बेड़े में इस समय 533 बसों का संचालन होता है। जबकि सिटी में 50 ई-बसें और 70 डीजल बसें संचालित होती हैं। 100 और इलेक्ट्रिक बसें शासन से रोडवेज को मिल रही हैं। इन बसों को ग्रामीण डिपो से भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में अनुबंधित बसों में भी ई-बसों को जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था के चलते यात्रियों को काफी लाभ होगा। 

विज्ञापन

वर्दी पहनकर नहीं आने वाले चालक नहीं चला सकेंगे बस

वातानुकूलित बसों में सफर होगा और किराया भी साधारण बसों के बराबर होगा। सफर के दौरान सीसी कैमरे के कैद में यात्री होंगे। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में ई-बसों का जाल और बढ़ेगा। हर रूट पर ई-बसें ही संचालित होती दिखेंगी।

आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि यूनिफार्म में नहीं आने वाले चालक और परिचालक बस संचालन की ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। चालक और परिचालक को निर्देशित किया गया है कि यूनिफार्म में ही आएं। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed