{"_id":"6649c9a0f8719629de00cd37","slug":"roadways-buses-will-be-available-every-15-minutes-on-varanasi-bhadohi-route-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: वाराणसी-भदोही मार्ग पर अब हर 15 मिनट में मिलेंगी रोडवेज बसें, जानें- कब शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: वाराणसी-भदोही मार्ग पर अब हर 15 मिनट में मिलेंगी रोडवेज बसें, जानें- कब शुरू होगी सुविधा
Sun, 19 May 2024 03:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 19 May 2024 03:13 PM IST
सार
वाराणसी- भदोही रूट पर डग्गामार बसों को रोकने के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। इस रूट पर यात्रियों को अब हर 15 मिनट में रोडवेज बसें मिलेंगी। यह सुविधा चुनाव बाद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
roadways bus
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-भदोही मार्ग रूट पर अब हर 15 मिनट पर यात्रियों को रोडवेज बसें मिलेंगी। डग्गामार वाहनों पर ब्रेक लगाने के लिए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्लान बनाया है। कैंट स्टेशन, लहरतारा, चांदपुर और लोहता क्षेत्र से कपसेठी, भदोही और प्रयागराज के लिए डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। इस रूट पर रोडवेज बसें कम होने के कारण निजी बसों का संचालन अधिक होता है।
विज्ञापन
अगर रोडवेज की बस चलती है तो निजी बसों के चालक और परिचालक कई तरह की बाधा उत्पन्न करते हैं। पिछले दिनों सवारी को लेकर विवाद में रोडवेज बस के चालक और परिचालक को निजी बसों के संचालकों ने पीट दिया था। इसकी शिकायत परिवहन मुख्यालय तक पहुंची थी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि बढ़ती यात्रियों की संख्या और दबाव को देख बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। हर 15 मिनट पर यात्रियों को बस मिलेंगी। चुनाव समाप्त होते ही संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन