{"_id":"5ed39d5a8ebc3e908b2613b9","slug":"roadways-bus-service-will-start-from-8-am-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी रोडवेज बस सेवा, बरतनी होगी से सावधानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी रोडवेज बस सेवा, बरतनी होगी से सावधानी
Sun, 31 May 2020 05:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 31 May 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते लॉकडाउन में 24 मार्च से बन्द उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवा एक जून से शुरू हो रही है। सुबह 8 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह बस सेवा अंतर्जनपदीय ही होगी। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि एक जून की सुबह 8 बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिग के तहत एक बस में 30 से अधिक यात्री नहीं बैठेंगे। सभी यात्रियों को मास्क व गमछा लगाना अनिवार्य होगा। वाराणसी परिक्षेत्र के 8 डिपो कैंट, काशी, ग्रामीण, चंदौली, सोनभद्र, विंध्यनगर और गाजीपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भी निर्देशित कर दिया गया। रोडवेज की सभी तैयारियां मुकम्मल हैं। चालकों और परिचालकों को विशेष सावधानी बरतने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन