फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways bus base never saw so much silence

इतना सन्नाटा कभी नहीं दिखा रोडवेज बस अड्डे पर

Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus base never saw so much silence
वाराणसी में रविवार को कैंट स्थित बस स्टैण्ड पर लॉक डाउन के कारण पसरा सन्नाटा । फोटो नरेन्द्र यादव - फोटो : CITY
वाराणसी। पूर्वांचल सहित पश्चिमी यूपी, दिल्ली, नेपाल को जोड़ने वाले इस बस स्टेशन पर पिछले 40 दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ है। कभी दस हजार से अधिक यात्रियों से रोजाना गुलजार रहने वाले आठ डिपो को समेटे वाराणसी परिक्षेत्र की 542 बसों के पहिये लॉक हैं और हर दिन 60 लाख की इनकम डाउन हो रही है। एहतियातन कैंट-अंधरापुल रोड से सटे स्टेशन के प्रथम व द्वितीय द्वार को बैरिकेडिंग से बंद करते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लाइव कवरेजे के लिए रोडवेज परिसर में दाखिल होते ही वहीं पर तैनात पुलिस कर्मी आंखें तरेरते हुए पूछने लगे, लॉकडाउन है तो फिर कैसे यहां आ गए। परिचय बताते ही ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कर्मी ने हाथ सैनिटाइज कराया। स्टेशन परिसर के ठीक सामने क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यालय है। विभागीय कार्य के लिए कुछ बाबू रोजाना चार घंटे के लिए कार्यालय आते हैं। उनके अलावा दूर-दूर तक परिसर में कोई नहीं दिखा और सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सीजन में 50 करोड़ से अधिक का झटका लगना तय
रोडवेज यूं तो पिछले दो साल से घाटे में दौड़ रहा है। हालांकि इस बार सब कुछ बेहतर होने के बाद यह उम्मीद थी कि रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र इनकम में यूपी टॉप करेगा। मगर, लॉकडाउन की घोषणा के बाद 24 मार्च से ही रोडवेज बसों के पहिये थम गए हैं। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र की एक दिन की आय 60 लाख रुपये है। अप्रैल, मई, जून और जुलाई सीजन माह कहा जाता है। इसमें 70 लाख रुपये और इससे अधिक भी एक दिन की आय होती है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार 50 करोड़ से अधिक का नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह रोडवेज बस स्टेशन पर रोजाना 500 से अधिक बसों का आना-जाना होता है। इसमें तकरीबन 150 से अधिक एसी बसें हैं। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र में कैंट, काशी, ग्रामीण, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, विंध्यनगर शामिल हैं। वाराणसी से काठमांडू एसी बस सेवा और काशी से कानपुर होते हुए आगरा, मथुरा होते हुए नई दिल्ली तक स्कैनिया, वाल्वो, जनरथ बस सेवाएं चलती हैं। इसके अलावा यूपी के लगभग सभी जिलों में यहां से बसों का संचालन होता है।

30 बसों को किया गया है रिजर्व
वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि लॉकडाउन घोषणा के दौरान से ही बस सेवा बंद हैं। सिर्फ जिला प्रशासन के आदेश पर ही बसों का संचालन किया जाता है। इसके लिए 30 बसों को हर वक्त रिजर्व में रखा गया है। कर्मियों को भी मुख्यालय नहीं छोड़ने की कड़ी हिदायत दी गई है। जिला प्रशासन के आदेश पर अब तक 30 बसों की सेवाएं दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed