{"_id":"60981c118ebc3ec0d95c4404","slug":"roadways-are-not-getting-passengers-buses-running-at-a-loss-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रोडवेज को नहीं मिल रहे यात्री, घाटे में दौड़ रही बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रोडवेज को नहीं मिल रहे यात्री, घाटे में दौड़ रही बसें
Sun, 09 May 2021 10:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 10:59 PM IST
सार
वाराणसी परिक्षेत्र को रोजाना औसतन 40 लाख का हो रहा है घाटा
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू के चलते रोडवेज घाटे में आ चल रहा है। सिर्फ ट्रेनों से आने वाले यात्रियों से ही बसें दौड़ रही हैं। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रोजाना औसतन लगभग 40 लाख रुपये की वाराणसी परिक्षेत्र को घाटा हो रहा है। सिर्फ 18 से 20 लाख की ही कमाई हो रही है। इसके पहले 58 से 60 लाख प्रतिदिन कमाई हो रही थी।
विज्ञापन
कैंट, काशी, ग्रामीण डिपो के चालक व परिचालकों के अनुसार यात्री बस में सफर करने के लिए तैयार नहीं है। सिर्फ ट्रेनों से आने वाले यात्री ही बसों में सफर कर रहे हैं। कोविड वैक्सीन का आदेश आने के बाद भी चालक व परिचालकों को वैक्सीन अब तक नहीं लग सकी है। इसे लेकर अधिकतर कर्मियों में नाराजगी है। उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन वाराणसी क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बसों का लक्षित आय पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे वाहन स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्योंकि परिवहन निगम शुल्क काट लेगा तो शेष बची धनराशि से वाहन स्वामी किस्त नहीं दे पाएंगे। बस मरम्मत का खर्च निकाल पाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कोविड-19 की लहर के समय यात्री कर, प्रशासनिक शुल्क स्थगित रखने की माग की।
विज्ञापन