फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roads are broken, sewer water is flowing

टूटी-फूटी हैं सड़कें, बह रहा है सीवर का पानी

Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roads are broken, sewer water is flowing
सावन से पहले शिव मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं, लेकिन टूटी सड़कें, ओवरफ्लो सीवर और गंदगी श्रद्धालुओं की राह में दुश्वारियां खड़ी करेगी। शिवभक्तों को इनसे होकर ही अपने आराध्य के दर्शन होंगे। शहर के बीच बने शिव मंदिरों वाली सड़क पर जगह-जगह धूल उड़ रही है तो कई जगह कूड़ा भी बिखरा हुआ है। मलबे से गड्ढों को पाटा जा रहा है जिससे मलबा सड़क पर ही गिर रहा है। सबसे खराब हालत तो कर्दमेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्तों की है। चितईपुर से आगे बढ़ते ही मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते की हालत पैदल चलने लायक भी नहीं है। जलभराव होने के कारण सावन में दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। सड़क भी जगह-जगह से टूटी हुई है।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग से होकर महामृत्युंजय मंदिर जाएंगे दर्शनार्थी
दारानगर स्थित काशी के प्रमुख शिवालयों में से एक महामृत्युंजय मंदिर तक जाने वाले मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। मैदागिन चौराहे से और विशेश्वरगंज से मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वहीं मंदिर के आस पास लगे चौके भी उखड़ गए हैं। क्षेत्रीय पार्षद मनोज यादव ने बताया कि सड़क और मंदिर के आसपास चौका निर्माण के लिए कई बार महापौर और नगर आयुक्त से लिखित रूप से कहा जा चुका है। इसके बावजूद पार्षद निधि से भी क्षेत्र के सड़क और गलियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जागेश्वर महादेव मंदिर के सामने ही जलभराव
जागेश्वर महादेव की ओर आने वाली सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। मंदिर के ठीक सामने ही जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। डीएवी से ईश्वरगंगी की तरफ आने वाले सड़क और पातालपुरी मठ के पास सड़क खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव में सीसी कैमरे सेे होगी निगहबानी
चौबेपुर। मार्कंडेय महादेव मंदिर में सावन मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को मंदिर परिसर में विद्युत विभाग से लाइटिंग व परिसर के बिगड़े पंखों व जलापूर्ति के लिए खराब हैंडपंपों के मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। सावन भर यहां सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर सीसी कैमरे व मेटल डिटेक्टर से पुलिस निगहबानी करेगी। गंगा व संगम तट पर एनडीआरएफ के जवानों के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक व किसी प्रकार के अनुष्ठान की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed