फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road will be improved from Ring Road to Sindhaura 20 km road

Varanasi News: रिंग रोड से सिंधौरा 20 किमी सड़क तक सुधरेगी सड़क

Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Road will be improved from Ring Road to Sindhaura 20 km road
वाराणसी। चांदमारी रिंगरोड से सिंधौरा मार्ग तक 20 किलोमीटर की सड़क की हालत में सुधार होने वाला है। इस मार्ग को इंप्रूव ऑफ राइडिंग क्वालिटी प्रोग्राम के तहत मरम्मत एवं सुधार के लिए 11.73 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को इस महीने हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रिंगरोड से सिंधौरा की दूरी 20 किलोमीटर है। इस पूरे मार्ग पर मौजूदा समय में सिर्फ गड्ढे ही हैं। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाला यह भी एक मार्ग है। दिनभर इस रास्ते से हजारों वाहनों का आवागमन होता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत और पुनर्निमाण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रस्ताव को इस महीने ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भोजूबीर से रिंगरोड तक भी सड़क खराब
भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर भोजूबीर चौराहे से रिंग रोड तक की सड़क भी बहुत खराब है। इस मार्ग पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। आवागमन बाधित न हो इस लिए पैच वर्क करा कर आवागमन जारी रखा गया है। तीन किलोमीटर के इस मार्ग पर सबसे खराब स्थिति नटिनिया दाई चौराहे के पास और हस्त कला संकुल के मोड़ पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अजगरा ने फोरलेन का दिया प्रस्ताव
अजगरा विधायक टी राम ने रिंगरोड से सिंधौरा तक 20 किलोमीटर के मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को बीते अगस्त महीने में ही दिया था। हालांकि इस पर कोई खास काम नहीं हो पाया है। मंत्रालय से मंजूरी मिली तो इस मार्ग की दशा बदल रिंगरोड से सिंधौरा तक सड़क की मरम्मत और पुनर्निमाण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर काम कराया जाएगा। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed