{"_id":"660eb589d265f1dd6e049e00","slug":"road-near-sigra-dug-third-time-in-three-months-public-facing-problem-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सिगरा के पास तीन महीने में तीसरी बार खोदी गई सड़क, धूल-जाम से पब्लिक को हो रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सिगरा के पास तीन महीने में तीसरी बार खोदी गई सड़क, धूल-जाम से पब्लिक को हो रही परेशान
Thu, 04 Apr 2024 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:44 PM IST
सार
Varanasi News: सिगरा क्षेत्र में हुई सड़क खोदाई के कारण लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। उस रास्ते आने-जाने वाले लोग जाम में फंस जा रहे हैं। उड़ रही धूल के कारण भी समस्याएं हो रही हैं। पिछले दिनों सिगरा चौराहा धंस गया था। जिसकी वजह से रोज जाम लग रहा था।
विज्ञापन
सिगरा मार्ग पर हुई खोदाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सिगरा चौराहे के पास एक बार फिर जलकल ने खोदाई कर सीवर पाइप लाइन डायवर्जन का काम शुरू कर दिया है। तीन माह में तीसरी बार सड़क की खोदाई होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। एक लेन को पूरी तरह से खोदने के चक्कर में जाम लग रहा है। एक तरफ वाहन निकलने के बाद दूसरे तरफ वाहन निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
सिगरा चौराहे से सिद्धगिरीबाग जाने वाली सीवर पाइप लाइन को डायवर्ट किया जा रहा है। यह काम दिसंबर में पूरा होना था, लेकिन अप्रैल तक काम नहीं हुआ। इसी मार्ग पर कुछ दूरी पर रोपवे का निर्माण चल रहा है। पिछले दिनों सिगरा चौराहा धंस गया था। जिसकी वजह से रोज जाम लग रहा था।
विज्ञापन
जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि चेंबर बनाने का काम हो गया है। बस कनेक्शन देने का काम चल रहा है। इस महीने पूरा हो जाएगा। यहां भूमिगत पाइपलाइन डाली जा रही है। ट्रेंचलेस तकनीक से लाइनों को जोड़ा जा रहा है। कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दी गई है कि काम के दौरान धूल न उड़े, इसका ध्यान रखें और पानी का नियमित छिड़काव करें।
विज्ञापन