फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident Varanasi Roadways Bus Collides Truck Attempting Overtake 20 Injured Driver Critical Condition

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 20 घायल; चालक की हालत गंभीर

Mon, 11 May 2026 03:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 11 May 2026 03:38 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने चालक की हालत गंभीर बताई है।

विज्ञापन
Road Accident Varanasi Roadways Bus Collides Truck Attempting Overtake 20 Injured Driver Critical Condition
सड़क हादसे के बाद बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भेड़हा गांव रूपापुर स्थित राधे कृष्णा होटल के पास वाराणसी से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उससे टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से भिड़ गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल बस चालक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मची चीख-पुकार

हादसे में राजेश सिंह (चौबेपुर), अभिषेक मिश्रा (गोरखपुर), डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, सविता मिश्रा, आदित्य मौर्य (सैदपुर), आरती देवी (चोलापुर), आकाश वर्मा (आजमगढ़), विकास, वीरेंद्र, सुमित, कमलेश सिंह (शिवपुर), बबीता सिंह, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद शकील, अभिमन्यु पटेल (चंदौली), संदीप सिंह, अजीत यादव (मुगलसराय), सुमन देवी, संतोषी देवी (मिर्जापुर) और प्रीतम घायल हुए हैं। हादसे में चालक समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। 

अधिकांश यात्री मिर्जापुर के विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रिंग रोड पर अज्ञात व्यक्ति की हादसे में मौत
लोहता थाना क्षेत्र में रविवार शाम रिंग रोड फेज-2 पर खेवसीपुर गांव के सामने सड़क हादसे में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की मौत हो गई। वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि मृतक कई दिनों से रिंग रोड के आसपास घूम रहा था और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। रविवार शाम सड़क पार करने या घूमने के दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed