फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident varanasi azamgarh highway One killed and six injured in three separate accidents

दर्दनाक: वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर तीन अलग-अलग हादसों में एक की मौत, छह घायल, लगा लंबा जाम

Mon, 09 May 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 May 2022 10:17 AM IST
सार

वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर रविवार रात तीन अलग-अलग हादसे हुए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident varanasi azamgarh highway One killed and six injured in three separate accidents
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर रविवार रात तीन अलग-अलग हादसे हुए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों के कारण वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रात 12 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम से यात्री हलाकान रहे।

विज्ञापन


पहली घटना दानगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर की है। देर रात ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में चालक वीरेंद्र मिश्रा निवासी गुरुवट ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसका पैर कुचल गया। ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

ट्रक और टैंकर में भिड़ंत से लगा लंबा जाम

दूसरी घटना दानगंज बाजार की है। वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहा सीमेंट लदा ट्रक टैंकर से भिड़ गया। हादसे में टैंकर चालक जख्मी हो गया। वह चार घंटे तक केबिन में फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।  दूसरे ट्रक के ड्राइवर संजय यादव निवासी मुजफ्फरपुर थाना काधरा आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों को वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ट्रक और टैंकर की टक्कर से दानगंज बाजार में रात 12 बजे से जाम लग गया। जाम सुबह 10 बजे खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर

Road accident varanasi azamgarh highway One killed and six injured in three separate accidents
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

तीसरी घटना मोहावं की है। जहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। दूसरा व्यक्ति सर्वेश यादव निवासी देवगांव आजमगढ़ घायल है।

घायल को निजी चिकित्सालय वाराणसी में भर्ती कराया गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। तीनों हादसों में घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed