फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident on diwali three family member killed

दिवाली के दिन दर्दनाक हादसाः झारखंड से मऊ आ रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Fri, 09 Nov 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 09 Nov 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
road accident on diwali three family member killed
कार के परखच्चे उड़ गये - फोटो : twitter
बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


मृतक और घायल दिवाली मनाने के लिए झारखंड से मऊ स्थित अपने पैतृक गांव इटैली आ रहे थे। इटैली गांव के जयसिंह (37) पुत्र ऋषि देव सिंह धनबाद कोलफील्ड्स में नौकरी करते थे। वो दिवाली पर पूरे परिवार के साथ मारुति वैन से गांव आ रहे थे। धनबाद से होते हुए जब वैन औरंगाबाद के समीप पहुंची तो खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार जयसिंह ही चला रहे थे।
विज्ञापन


धमाके की आवाज के साथ ही घटनास्थल पर ही जय सिंह, उनके मामा दीनानाथ सिंह (57) पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी सेमरी थाना नगरा (बलिया) तथा प्रीती सिंह (16 ) पुत्री  जयनाथ सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मारुति वैन को ट्रक  से किसी तरह से बाहर निकाला और घायल सुभावती देवी (55) पत्नी स्व. ऋषि देव सिंह, विशाल सिंह पुत्र जय सिंह (18) तथा लक्ष्मी सिंह पत्नी जय सिंह को तुरंत औरंगाबाद जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया के लिए रेफर कर दिया गया।  

गांव में मचा कोहराम

गया  में ही इन तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।  इस घटना की सूचना जैसे ही इटैली ग्राम पंचायत के लोगों को हुई तो वहां कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुभाष सिंह एवं तेज बहादुर सिंह उर्फ नेता सिंह एडवोकेट तत्काल औरंगाबाद बिहार के लिए रवाना हो गए। घटना की सूचना जैसे ही इटैली ग्राम पंचायत के नागरिकों को हुई तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed