{"_id":"63564533134cc07b7704af1d","slug":"road-accident-in-varanasi-young-man-died-in-collision-between-two-bikes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: वाराणसी में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: वाराणसी में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Mon, 24 Oct 2022 01:26 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
चोलापुर क्षेत्र के कुरौली नहर के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के कुरौली नहर के समीप रविवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। चोलापुर थाना क्षेत्र के गहनी ग्राम निवासी अवनीश कुमार(30) पुत्र स्व.बचानू राम रविवार शाम बाजार गया था।
विज्ञापन
वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार ने कुरौली नहर के समीप अवनीश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सरिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
अवनीश की शादी 9 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। अवनीश टेंट का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। बड़े भाई मनीष की तहरीर पर रविवार देर रात चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान
रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रहे करनाडाडी निवासी सुदामा पटेल (56) की सोवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पत्नी सुमित्रा देवी, बेटा विनोद और संतोष का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।