Road Accident: चंदौली से विंध्याचल जा रही एसयूवी कार की ट्रक से भिड़ंत, छह घायल
चंदौली से दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल जा रहे परिवार की एसयूवी कार की ट्रक से आमने-सामने की भिंड़त हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली से दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल जा रहे परिवार की एसयूवी कार की ट्रक से आमने-सामने की भिंड़त हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा वाराणसी के रोहनिया में हुआ। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का एक लेन कांवरियों के लिए आरक्षित है।
एक ही लेन से वाहनों के आवागमन के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। चंदौली के सिंघी ताली निवासी आशीष तिवारी,पूजा पांण्डेय, शीला देवी और उनके रिश्तेदार धारा मठना निवासी जग्गो देवी व सोनम बुधवार को विंध्याचल जा रहे थे। रोहनिया में उनकी एसयूवी कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
दुघर्टना के बाद एक ही लेन से आवाजाही से होने कारण यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुघर्टनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य रूप से बहाल कराया।
घायलों में से जग्गो देवी और सोनम का उपचार भदवर स्थित निजी अस्पताल में जारी है। वहीं चार अन्य घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घटना की सूचना के बाद घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।
बाइक की टक्कर से कांवरिया घायल
प्रयागराज से गंगाजल लेकर काशी आ रहे कांवरिया कौशांबी निवासी सियाराम (57) को रोहनिया के पास बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक से टक्कर में कांवरिया घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।