फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi School bus crushed woman returning home with items of worship

Road Accident: वाराणसी में महिला को स्कूल बस ने कुचला, पूजन सामग्री लेकर लौट रही थी घर

Fri, 04 Nov 2022 07:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Nov 2022 07:45 PM IST
सार

 हरि प्रबोधिनी एकादशी से संबंधित पूजन सामग्री खरीदकर पैदल ही घर लौट रही महिला को स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसा वाराणसी के मीरापुर बसही स्थित गांधी चबुतरा के पास हुआ। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi School bus crushed woman returning home with items of worship
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मीरापुर बसही स्थित गांधी चबुतरा के पास शुक्रवार अपराह्न स्कूली बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई। हरि प्रबोधिनी एकादशी से संबंधित पूजन सामग्री खरीदकर पैदल ही घर लौट रही थी। हादसे से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग स्कूल प्रबंधक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लोगों और पुलिस के बीच शव को लेकर नोकझोंक हुई। घंटे भर से अधिक समय तक महिला का शव सड़क पर ही पड़ रहा। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


श्यामपुरी कालोनी निवासी रंजीत रंजन सिंह निजी कंपनी में बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पत्नी संगीता सिंह (35) दो बच्चों के साथ यही रहती थी। हरि प्रबोधिनी एकादशी होने के चलते पूजा पाठ सामग्री खरीददारी के लिए दोपहर बाद संगीता बाजार गई थी और खरीददारी के बाद पैदल ही घर लौट रही थी।

विज्ञापन

हादसे के बाद बस छोड़कर भागा चालक

कॉलोनी के मोड़ के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की चपेट में आ गई। बस के पहिये के नीचे आते ही घटनास्थल पर महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर चांदमारी पुलिस चौकी भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर स्कूल प्रबंधक को बुलाने पर अड़ गए। उधर, स्कूल से घर लौटी बेटी मिट्ठी सिंह और बेटा देवांश मां के शव से लिपट दहाडे़ मारकर रोने लगे। घंटे भर तक शव सड़क पर ही रहा, किसी तरह शिवपुर इंस्पेक्टर के समझाने बुझाने पर परिजन माने।

वहीं, हादसे की सूचना पाते ही पति और बिहार में रहने वाले ससुर दामोदर सिंह समेत अन्य परिजन भी रवाना हो गए। फिलहाल स्कूली बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, चालक की खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed