Road Accident: वाराणसी में महिला को स्कूल बस ने कुचला, पूजन सामग्री लेकर लौट रही थी घर
हरि प्रबोधिनी एकादशी से संबंधित पूजन सामग्री खरीदकर पैदल ही घर लौट रही महिला को स्कूल बस ने कुचल दिया। हादसा वाराणसी के मीरापुर बसही स्थित गांधी चबुतरा के पास हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मीरापुर बसही स्थित गांधी चबुतरा के पास शुक्रवार अपराह्न स्कूली बस से कुचलकर महिला की मौत हो गई। हरि प्रबोधिनी एकादशी से संबंधित पूजन सामग्री खरीदकर पैदल ही घर लौट रही थी। हादसे से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग स्कूल प्रबंधक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लोगों और पुलिस के बीच शव को लेकर नोकझोंक हुई। घंटे भर से अधिक समय तक महिला का शव सड़क पर ही पड़ रहा। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
श्यामपुरी कालोनी निवासी रंजीत रंजन सिंह निजी कंपनी में बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पत्नी संगीता सिंह (35) दो बच्चों के साथ यही रहती थी। हरि प्रबोधिनी एकादशी होने के चलते पूजा पाठ सामग्री खरीददारी के लिए दोपहर बाद संगीता बाजार गई थी और खरीददारी के बाद पैदल ही घर लौट रही थी।
हादसे के बाद बस छोड़कर भागा चालक
कॉलोनी के मोड़ के पास पहुंची थी कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की चपेट में आ गई। बस के पहिये के नीचे आते ही घटनास्थल पर महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पाकर चांदमारी पुलिस चौकी भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया।
घटनास्थल पर स्कूल प्रबंधक को बुलाने पर अड़ गए। उधर, स्कूल से घर लौटी बेटी मिट्ठी सिंह और बेटा देवांश मां के शव से लिपट दहाडे़ मारकर रोने लगे। घंटे भर तक शव सड़क पर ही रहा, किसी तरह शिवपुर इंस्पेक्टर के समझाने बुझाने पर परिजन माने।
वहीं, हादसे की सूचना पाते ही पति और बिहार में रहने वाले ससुर दामोदर सिंह समेत अन्य परिजन भी रवाना हो गए। फिलहाल स्कूली बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, चालक की खोजबीन कर रही है।