फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   road accident in Varanasi pickup overturns on national highway for women killed many injured

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल

Wed, 03 Nov 2021 12:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 12:24 PM IST
सार

पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाउद नगर (औरंगाबाद) जा रहे थे। वाराणसी के डाफी में पिकअप पलट गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। 

विज्ञापन
road accident in Varanasi pickup overturns on national highway for women killed many injured
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी दिपावली के दिन बुधवार अहले सुबह वाराणसी के डाफी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। एनएच-दो पर सत्कार होटल के समीप मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप पर सवार लोग दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाउद नगर (औरंगाबाद) जा रहे थे।

विज्ञापन


पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। सभी रोजी-रोटी के लिए बरेली रहते थे। दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।  
विज्ञापन



चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग और राहगीर वहां पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी रिंग रोड फेज-2 पर हादसा: ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

road accident in Varanasi pickup overturns on national highway for women killed many injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

19 घायलों का उपचार जारी है। चार लोगों की हालत गंभीर है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।  इधर, हादसे की वजह से डाफी में एनएच की एक एक लेन पर जाम की स्थिति हो गई।

मौके पर मौजूद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप  को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में काफी गहमागहमी है। पुलिस के कई उच्चाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। 

road accident in Varanasi pickup overturns on national highway for women killed many injured
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में लीलावती (20 वर्ष), रूपा (17 वर्ष), अंजू (22 वर्ष) और कौशल्या (22 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, घायलों में बच्चों सहित कुल 19 लोग हैं। घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउद नगर क्षेत्र निवासी सुदामा , किरण देवी, ममता, पूजा, दुलारी देवी, राहुल, सत्यम, सलोनी, सनिक्षा, अनिता, दीपा, सावित्री, रवि, विनोद प्रसाद, नीलू, छोटी, संतोष,  कल्लू प्रसाद और अन्य है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed