{"_id":"62038c14cddd33068f3db888","slug":"road-accident-in-varanasi-overspeed-fortuner-overturns-due-to-tire-burst-driver-narrowly-saved-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: टायर फटने से स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए पलटी अनियंत्रित फॉर्च्यूनर, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: टायर फटने से स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए पलटी अनियंत्रित फॉर्च्यूनर, चालक बाल-बाल बचा
Wed, 09 Feb 2022 03:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:10 PM IST
सार
बाबतपुर एयरपोर्ट से पहले ड्राइवर साइड का टायर फटने से तेज रफ्तार फॉर्च्यून अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए पलट गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-बाबतपुर रोड पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में वाहन चालक की जान बाल-बाल बच गई। वाहन में लगे एयरबैग के कारण उसे बस हल्की चोटें लगीं। बाबतपुर एयरपोर्ट से पहले ड्राइवर साइड का टायर फटने से तेज रफ्तार फॉर्च्यून अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट को तोड़ते हुए पलट गई।
विज्ञापन
सड़क पर वाहन पलटने से कुछ समय तक जाम की स्थिति रही। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर काफी रफ्तार में थी। टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। अगर एयरबैग नहीं होता तो चालक की जान जा सकती थी। गाड़ी को खुद उसका मालिक चला रहा था।
विज्ञापन