{"_id":"62287e92314bf623cc0cfc89","slug":"road-accident-in-varanasi-overspeed-car-overturned-while-trampling-bicycles-youth-killed-4-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सड़क हादसा: साइकिलों के रौंदते हुए पलटी अनियंत्रित कार, युवक की मौत, 4 साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सड़क हादसा: साइकिलों के रौंदते हुए पलटी अनियंत्रित कार, युवक की मौत, 4 साथी घायल
Wed, 09 Mar 2022 03:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Mar 2022 03:46 PM IST
सार
कार सवार सभी लोग प्रयागराज से गाजीपुर जा रहे थे। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप स्टेयरिंग में खराबी से कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी साइकिलों को रौंदती हुई पलट गई। हादसे में कार सवार शाहरुख (26) नामक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके चार साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
करेला जीटीबी नगर प्रयागराज से एक कार पर पांच लोग सवार होकर गाजीपुर जा रहे थे। उगापुर पावर हाउस के पहले गाड़ी के स्टेयरिंग में खराबी आने के कारण कार बेकाबू हो गई। सड़क किनारे रामबली यादव के घर के सामने खड़ी मजदूरों की साइकिल को रौंदते हुए पलट गई।
विज्ञापन
कार सवार लोगों की चीख पुकार सुवकर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित कर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान गंबीर चोट लगने के कारण शाहरुख पुत्र आस मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने घायल आशीष (24), समद (25), शहीदे आलम (25) और फजल (27) को चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
मजदूर की बाल-बाल बची जान
जहां से सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में से आशीष की हालत गंभीर बताई जाती है। शाहरुख के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय सीमेंट-बालू का मसाला बना रहा एक मजदूर बाल-बाल बच गया। बेकाबू कार बिल्कुल उसके पास से होकर गुजरी थी।