फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi overspeed car overturned while trampling bicycles youth killed 4 injured

वाराणसी में सड़क हादसा: साइकिलों के रौंदते हुए पलटी अनियंत्रित कार, युवक की मौत, 4 साथी घायल

Wed, 09 Mar 2022 03:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 03:46 PM IST
सार

कार सवार सभी लोग प्रयागराज से गाजीपुर जा रहे थे। वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप स्टेयरिंग में खराबी से कार अनियंत्रित  हो गई और पलट गई। 

विज्ञापन
Road accident in Varanasi overspeed car overturned while trampling bicycles youth killed 4  injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी साइकिलों को रौंदती हुई पलट गई। हादसे में कार सवार शाहरुख (26) नामक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके चार साथी घायल हो गए। 

विज्ञापन


करेला जीटीबी नगर प्रयागराज से एक कार पर पांच लोग सवार होकर गाजीपुर जा रहे थे। उगापुर पावर हाउस के पहले गाड़ी के स्टेयरिंग में खराबी आने के कारण कार बेकाबू हो गई। सड़क किनारे रामबली यादव के घर के सामने खड़ी मजदूरों की साइकिल को रौंदते हुए पलट गई।
विज्ञापन


 कार सवार लोगों की चीख पुकार सुवकर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित कर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान गंबीर चोट लगने के कारण शाहरुख पुत्र आस मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौबेपुर  थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने घायल आशीष (24), समद (25), शहीदे आलम (25) और फजल (27) को चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर की बाल-बाल बची जान

जहां से सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में से आशीष की हालत गंभीर बताई जाती है। शाहरुख के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय सीमेंट-बालू का मसाला बना रहा एक मजदूर बाल-बाल बच गया। बेकाबू कार बिल्कुल उसके पास से होकर गुजरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed