फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi middle aged man killed and four injured after car hit Magic

Road Accident: वाराणसी में बेकाबू कार ने मैजिक को मारी टक्कर, अधेड़ की मौत, चार घायल

Mon, 06 Jun 2022 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 05:55 PM IST
सार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ-रामेश्वर पंचक्रोशी मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई तो वहीं चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi middle aged man killed and  four injured after car hit Magic
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ-रामेश्वर पंचक्रोशी मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई तो वहीं चार अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुरसातो थाना जंसा निवासी मैजिक चालक महेश प्रसाद विश्वकर्मा अपने वाहन में धौरहरा से बैंड बाजा स्टाफ को लेकर आ रहा था। हरहुआ-पंचक्रोशी मार्ग पर दुनियापुर गांव के सामने अनियंत्रित कार ने मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार भग्गन ( 52) निवासी गंगापुर थाना रोहनिया को गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने भग्गन को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य चार घायलों का उपचार जारी है। बड़ागांव पुलिस ने भग्गन के पुत्र के तहरीर पर कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कार मालिक और चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, कार सवार सभी लोग नशे में धुत थे। ऐसा लग रहा था वे किसी शादी समारोह में जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed