फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi lady died and five injured after scarpio overturn due to hit divider

वाराणसी में अलसुबह सड़क हादसा: बरात से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई , महिला की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 21 Feb 2022 09:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 09:48 AM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में  एनएच 31 सोमवार तड़के करीब चार बजे स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई। सभी बरात में शामिल होने के बाद गोरखपुर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
road accident in varanasi lady died and five injured after scarpio overturn due to hit divider
स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैथी गांव के समीप  एनएच 31 पर सोमवार अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ।

विज्ञापन


स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग वाराणसी में बरात में शामिल होकर गोरखपुर लौट रहे थे। मृतक महिला इरम सलमा (24) पत्नी मोहम्मद वसीम निवासी आबूकर नगर कोतवाली देवरिया की निवासी बताई गई है। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि चालक को झपकी लग गई थी। उसने  स्पीड के कारण अपना नियंत्रण खोया और हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed