{"_id":"62e6416776b8b95345302720","slug":"road-accident-in-varanasi-cycling-student-injured-after-hit-by-overspeed-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बेकाबू बाइक की टक्कर से हवा में उछल कर गिरा साइकिल सवार छात्र, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बेकाबू बाइक की टक्कर से हवा में उछल कर गिरा साइकिल सवार छात्र, घायल
Sun, 31 Jul 2022 02:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:16 PM IST
सार
वाराणसी के गुरुधाम चौराहे के पास रविवार सुबह बेकाबू बाइक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को टक्कर मार दी। छात्र हवा में उछल कर सड़क पर गिरा। घटना में उसका दायां हाथ टूट गया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा से घायल छात्र को भेजा गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के गुरुधाम चौराहे के पास रविवार सुबह बेकाबू बाइक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को टक्कर मार दी। छात्र हवा में उछल कर सड़क पर गिरा। घटना में उसका दायां हाथ टूट गया। बाइक सवार दोनों लोग भी सड़क पर गिर गए। इससे पहले कि दोनों भागते मौके पर जुटी भीड़ ने बाइक सवारों को दबोच लिया। पिटाई की और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी विनायक कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्र नवावगंज खोजवा मोहल्ले का रहने वाला है। वह भेलूपुर स्थित एक स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। बाइक सवार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन