फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in mau, three people died

मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला

Wed, 31 Jan 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Road accident in mau, three people died
कोतवाली में खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर काली मंदिर के पास हाईवे पर मंगलवार को 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इनमें एक आजमगढ़, दूसरा इलाहाबाद का तथा तीसरा घोसी का रहने वाला था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक नंद लाल की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित इंडियन ऑयल के किसान सेवा केंद्र पर अनिरुद्ध राव (35) निवासी खानपुर भगत बिलरिया गंज, आजमगढ़, बाबू लाल चौहान (35) निवासी मुस्करा घोसी कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कार्य करा रहे इंडियन ऑयल के ठेकेदार लाल मनी सिंह के मेकैनिक विनोद मौर्य (36) निवासी नैनी, इलाहाबाद के साथ दोनों सामान लेने आजमगढ़ जा रहे थे। तीनों एक मोटरसाइकिल से मझवारा बाजार से आजमगढ़ के लिए चले।


तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली स्थान के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक के नीचे आने से तीनों को गंभीर चोटें आई। लोगों ने घायलों को सीएचसी घोसी में भर्ती कराया।

यहां अनिरुद्ध राव, विनोद मौर्य को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल चौहान को जिला अस्पताल भेजवाया गया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed